{"_id":"6ac3a4acfd131be63702c018","slug":"video-kanpur-80-of-lives-can-be-saved-by-administering-cpr-during-the-golden-period-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: गोल्डन पीरियड में सीपीआर देकर 80 प्रतिशत लोगों की बचाई जा सकती जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: गोल्डन पीरियड में सीपीआर देकर 80 प्रतिशत लोगों की बचाई जा सकती जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 05 Oct 2026 06:52 PM IST
Link Copied
फीटा की ओर से सोमवार को फजलगंज स्थित होटल में सीपीआर और बेसिक लाइफ सेफ्टी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें डाक्टरों की टीम ने सीपीआर के महत्व को बताया। जले हुए व्यक्ति के घाव को बहते पानी से धोने और साफ कपड़े से ढंकने की जानकारी दी। इस दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। बेसिक लाइफ सेफ्टी ट्रेनर प्रियेश मिश्रा ने कहा कि हर नागरिक को इस प्रशिक्षण को अवश्य सीखना चाहिए। जिससे वह किसी भी आपात स्थिति में स्वयं को और अगल बगल मौजूद लोगों को राहत देकर उनके जीवन की रक्षा कर सकता है। इसमें हृदय गति रुकने के पश्चात जो समय होता है। वह गोल्डन पीरियड होता है। जिसमें सीपीआर देकर 80 प्रतिशत तक लोगों को बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया की यदि आग रेस्क्यू के वक्त कोई भी आदमी जला हुआ हो तो उसे चलते हुए पानी में अच्छे से धोकर साफ कपड़े से ढ़के और ऑक्सीजन तुरंत दे। जिससे कि उसके फेफड़ों में केमिकल युक्त धुआं निकालकर उसकी जान बचाई जा सकती है। फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल ने बताया कि 100 से अधिक फायर सर्विस कर्मियों और उद्यमियों ने भाग लिया। जिसमें उनके स्वास्थ्य का प्रशिक्षण किया गया। ब्लड प्रेशर, शुगर शुगर की जांच के साथ बोन डेंसिटी टेस्ट ईसीजी लंग्स कैपेसिटी टेस्ट जांच की गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने कहा कि ऐसे शिविर सभी 12 अग्निशमन केंद्रों पर लगाए जाएं। सभी अग्निशमन अधिकारी व कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच निरंतर कराई जाएगी। कोऑर्डिनेटर अनुराग द्विवेदी ने बताया कि फीटा के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर और प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर डा.. विजय शर्मा, डॉ. मयंक सिंह, परमानंद पांडेय, मनीष मतानी अरुण ओमर अभिषेक अग्रवाल अंकित गुप्ता, प्रदीप केडिया, रजत गुप्ता, पुनीत ने मित्तल, शिवकुमार गुप्ता, शिवदरस प्रसाद, कैलाश चन्द्र, राहुल नन्दन, कामता प्रसाद, मोहम्म शमीम, सुधीर कुमार आदि थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।