{"_id":"6a087ca86a36ad647f0f4e7b","slug":"video-mla-arrives-at-electricity-department-office-in-sonbhadra-in-e-rickshaw-2026-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा में बैठकर बिजली निगम के दफ्तर पहुंचे विधायक; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा में बैठकर बिजली निगम के दफ्तर पहुंचे विधायक; VIDEO
पीएम मोदी की ओर से ईंधन बचाने की अपील का असर जिले में दिखने लगा है। शनिवार को रॉबर्ट्सगंज के भाजपा विधायक भूपेश चौबे ई-रिक्शा में सवार होकर बिजली निगम के दफ्तर पहुंचे। निगम के अफसरों से मिलकर आंधी से चरमराई बिजली व्यवस्था की वस्तुस्थिति जानी। उसके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने वैश्विक स्तर पर बढ़ते ईंधन संकट और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए लोगों से ईंधन की बचत करने की अपील की। बैटरी चालित वाहनों और सार्वजनिक परिवहन साधनों के उपयोग पर जोर दिया।
विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि 13 मई को आए आंधी-तूफान से विधानसभा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को व्यापक नुकसान पहुंचा है। कई बिजली के पोल, खंभे और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसकी समीक्षा के लिए वह विद्युत निगम कार्यालय पहुंचे थे और इस दौरान बैटरी चालित वाहन का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लंबे समय से सौर ऊर्जा और स्वदेशी संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने की बात करते रहे हैं। ऊर्जा संकट के इस दौर में ईंधन की बचत से देश को आत्मनिर्भर बनाने और विदेशी मुद्रा की बचत में मदद मिलेगी। कहा कि नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से ऊर्जा संरक्षण और वैकल्पिक साधनों को अपनाने का आह्वान किया है। इसी प्रेरणा से उन्होंने स्वयं रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र, चुर्क और आसपास के इलाकों में आवागमन के लिए बैटरी वाहन और सार्वजनिक साधनों के उपयोग का निर्णय लिया है। इस दौरान विधायक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देशहित से जुड़े मुद्दों का मजाक उड़ाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण समय की आवश्यकता है और सभी नागरिकों को इसमें योगदान देना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।