फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Railing of railway overbridge's height barrier breaks and falls; pedestrians have a narrow escape.

Sonebhadra News: रेलवे ओवरब्रिज के हाइट बीम की रेलिंग टूटकर गिरी, बाल-बाल बचे राहगीर

Wed, 16 Sep 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Railing of railway overbridge's height barrier breaks and falls; pedestrians have a narrow escape.
सलखन। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सलखन स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे सोमवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब हाइट बीम की भारी लोहे की रेलिंग अचानक टूटकर सड़क पर जा गिरी। रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई इस घटना के दौरान गनीमत रही कि रेलिंग की चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया। इससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक तेज आवाज के साथ लोहे का भारी ढांचा सड़क पर गिरा। रेलिंग गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सड़क पर लोहे का मलबा आ जाने से कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने संयुक्त रूप से सड़क पर गिरे लोहे के रेलिंग को हटाकर किनारे किया। इसके बाद यातायात को सामान्य कराया जा सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे ब्रिज के हाइट बीम और उसके आसपास लगे लोहे के ढांचे की स्थिति की समय-समय पर जांच कराई जानी चाहिए। मार्ग पर दिनभर बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही होती है। ऐसे में अगर रेलिंग किसी वाहन या राहगीर के ऊपर गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed