{"_id":"69fcc9c6487586b67f082b8a","slug":"video-body-of-jharkhand-migrant-worker-found-in-sealed-well-identified-via-mobile-phone-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"झारखंड के मजदूर का था बंद कुएं में मिला शव, मोबाइल से हुई पहचान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड के मजदूर का था बंद कुएं में मिला शव, मोबाइल से हुई पहचान; VIDEO
अग्रवाल मार्केट में बुधवार की सुबह पत्थर से ढके कुएं में मिले शव की पहचान हो गई है। शव झारखंड के गुमला जिले के कजेस्तान टोप्पो का था। संबंधित थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज थी। वह चोपन कैसे आए, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
नगर के अग्रवाल मार्केट निवासी सत्यदेव पांडेय ने बुधवार की सुबह करीब आठ बजे पुलिस को सूचना दी थी कि उनके कुएं से दुर्गंध आ रही है। टॉर्च की रोशनी में देखने पर कुएं में एक व्यक्ति का शव दिखाई पड़ा। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। मृतक की जेब से मिले मोबाइल फोन के सिम के आधार पर उसकी बहन अनीता से संपर्क हुआ। उन्होंने मृतक की पहचान गुमला निवासी कजेस्तान टोप्पो के रूप में की। बहन के मुताबिक कजेस्तान पहले बैंगलुरु में शेफ का काम करता था और बाद में मुंबई में मजदूरी कर रहा था। एक सप्ताह पहले उसने उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी दी थी, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। परिजनों ने एक मई को झारखंड के जारी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसओ अखिलेश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।