{"_id":"6abf46f7bae5bc1f3d04370b","slug":"video-video-sathagathha-parasathataya-ma-jal-vavahata-ka-upacara-ka-tharana-mata-hataya-ka-efaaaiiaara-tharaja-2026-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: संदिग्ध परिस्थितियों में जली विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, हत्या की एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: संदिग्ध परिस्थितियों में जली विवाहिता की उपचार के दौरान मौत, हत्या की एफआईआर दर्ज
सीतापुर। लहरपुर के शेखानापुर में एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर गंभीर रूप से झुलस गई। बृहस्पतिवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की मां ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पेट्रोल-डीजल डालकर जला कर मार देने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
हरगांव के छौछिया निवासी ज्योति पत्नी रोशन लाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि 6 जून 2020 को अपनी पुत्री मोहिनी की शादी ग्राम शेखनापुर निवासी सूरज पुत्र रामदीन के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज देने के बावजूद पति और ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे।
आरोप है कि मोहिनी के साथ आए दिन मारपीट और प्रताड़ना की जाती थी। परिजनों के अनुसार मोहिनी जब भी मायके आती थी तो रो-रोकर ससुराल में होने वाली प्रताड़ना की जानकारी देती थी। आरोप है कि 24 सितंबर को पति और ससुराल वालों ने मोहिनी के साथ मारपीट की और पेट्रोल-डीजल आदि डालकर आग लगाकर उसे कमरे में बंद कर दिया चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा खोला, लेकिन तब तक मोहिनी झुलस चुकी थी।
मोहिनी को गंभीर हालत में लखीमपुर खीरी के ओयल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 1 अक्टूबर को इलाज के दौरान मोहिनी की मौत हो गई। लखनऊ पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
शुक्रवार सुबह शव के गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर सूरज, रामदीन, रामदेवी और अनिल के विरुद्ध संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।