{"_id":"6abeaf0010b438f14609bd8d","slug":"chandrashekhar-limited-to-his-own-caste-rohini-sitapur-news-c-102-1-slko1037-165020-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रशेखर अपनी जाति तक ही सीमित : रोहिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रशेखर अपनी जाति तक ही सीमित : रोहिणी
Fri, 02 Oct 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की पूर्व महिला मित्र व सोशल एक्टिविस्ट रोहिणी धावरी बृहस्पतिवार शाम सीतापुर पहुंचीं। उन्होंने आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद की राजनीति को लेकर सवाल उठाए। रोहिणी ने कहा कि चंद्रशेखर युवाओं को जोड़ने की बात करते हैं, लेकिन उनकी राजनीति अपनी जाति के लोगों को जोड़ने तक सीमित है।
उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रशेखर भटके और मासूम युवाओं को अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। रोहिणी के अनुसार उत्तर प्रदेश का शिक्षित जाटव समाज बसपा प्रमुख मायावती के साथ खड़ा है। अब जाटव समाज के लोग भी चंद्रशेखर से दूरी बनाकर चल रहे हैं। उन्होंने युवाओं को जागरूक होकर समाज और अपने भविष्य के लिए निर्णय लेने की बात कही। राजनीति में आने के सवाल पर रोहिणी ने कहा कि फिलहाल उनका राजनीति में उतरने का कोई इरादा नहीं है। हालांकि, भविष्य में यदि समाज की ओर से उन्हें राजनीति में आने की जिम्मेदारी दी जाती है तो वह विचार करेंगी।रोहिणी ने वाल्मीकि समाज के मंदिर में दर्शन पूजन भी किया। (संवाद)