फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Motorcyclist dies after collision with tractor-trolley

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 02 Oct 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 02 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after collision with tractor-trolley
कमलापुर। सीतारसोई गांव के सामने बुधवार रात ट्रैक्टरट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार महमूदाबाद के मोहम्मदीपुर गांव निवासी मुकेश (32) की मौत हो गई। वहीं साथी जख्मी हो गया। पुलिस के अनुसार मुकेश अपने साथी लखनऊ के बख्शी का तालाब, हरदोहरपुर गांव निवासी राजेश के साथ कहीं जा रहे थे। बिसवां-सिधौली मार्ग पर सीतारसोई गांव के पास उनकी बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सड़क किनारे खड्ड में जाकर पलट गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी कसमंडा लाया गया, जहां चिकित्सक ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया, घायल राजेश का इलाज किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घायलों के पास से कोई हेलमेट नहीं मिला है। सीओ सिधौली वेदप्रकाश ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed