{"_id":"6ac940789d563c3987081973","slug":"cdo-assessed-the-educational-level-of-children-in-council-schools-sitapur-news-c-102-1-slko1052-165532-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: परिषदीय विद्यालयों में सीडीओ ने परखा बच्चों का शैक्षिक स्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: परिषदीय विद्यालयों में सीडीओ ने परखा बच्चों का शैक्षिक स्तर
Sat, 10 Oct 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
हरगांव में परिषदीय विद्यालय का सीडीओ ने किया निरीक्षण।
सीतापुर। हरगांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सेलुमऊ और प्राथमिक विद्यालय बड़खेरवा शिवपुरी का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) डॉ. दीक्षा जोशी ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर, शिक्षण व्यवस्था, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और विद्यालयों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने विद्यार्थियों से सस्वर वाचन कराया। साथ ही, विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर उनके सीखने के स्तर और विषयों की समझ को परखा। उन्होंने शिक्षकों को शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को प्रभावी बनाने और विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने विद्यालयों में बालवाटिका के संचालन, बुनियादी सुविधाओं, परिसर की स्वच्छता और मध्याह्न भोजन योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। भोजन की गुणवत्ता की निगरानी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे गूगल फॉर्म के नियमित उपयोग की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
सीडीओ ने स्वच्छ रसोईघर, गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन, सुरक्षित पेयजल और साफ-सुथरे शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने के साथ ही सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाए।
उन्होंने शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए कि विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बनाए रखने के साथ साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों की शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं का नियमित पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जाए।