{"_id":"6af9a9739e9129476204bbb7","slug":"video-video-pakaapa-sa-takarakara-sa-gara-bika-savara-bhaii-bhana-ka-tarakatara-na-ratha-tana-ka-mata-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पिकअप से टकराकर से गिरे बाइक सवार भाई-बहनों को ट्रैक्टर ने रौंदा, तीनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पिकअप से टकराकर से गिरे बाइक सवार भाई-बहनों को ट्रैक्टर ने रौंदा, तीनों की मौत
सीतापुर। तंबौर में रिहार स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार सुबह करीब छह बजे पिकअप की टक्कर से बाइक सवार यशपाल व उसकी दो बहनें सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का कारण घना कोहरा और धुंध बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार देवपालपुर गांव निवासी यशपाल (22) अपनी बहनों पूजा देवी (23) और गायत्री देवी (18) के साथ हरियाणा में रहकर नौकरी करते थे। रविवार सुबह तीनों वापस लहरपुर आए थे। यहां से उन्हें लेने गांव के दो लोग अलग-अलग बाइकों से पहुंचे थे। लहरपुर से यशपाल अपनी दोनों बहनों को एक ही बाइक पर बैठाकर गांव जा रहे थे। रिहार स्थित गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप के पास घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर गए।
इसी दौरान ईंटों से लदी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के समय बाइक सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सीओ लहरपुर अभिषेक, थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ आ गए। परिजनों के पहुंचने के बाद शवों को हटवाकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।