{"_id":"6a6243b76e754f3b12003113","slug":"video-video-sharavasata-ma-bhajapa-jal-upathhayakashha-ka-ghara-rata-ma-pahaca-palsa-thhamakana-ka-aarapa-2026-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: श्रावस्ती में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के घर रात में पहुंची पुलिस, धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: श्रावस्ती में भाजपा जिला उपाध्यक्ष के घर रात में पहुंची पुलिस, धमकाने का आरोप
भाजपा में अंतर्कलह अब खुल के सामने आने लगी है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूजा पांडेय के घर बुधवार की रात अचानक 11 बजे पुलिस टीम पहुंची। जिला उपाध्यक्ष ने पुलिस टीम पर उनके द्वारा 290 विधानसभा श्रावस्ती से टिकट मांगने को लेकर दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूजा पांडेय ने बताया कि वो इस बार 290 विधानसभा श्रावस्ती से विधायकी का टिकट मांग रही है। जो संगठन के हर पदाधिकारी के अधिकार है। लेकिन ये बात कुछ तानाशाह लोगों को नागवार लग रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बुधवार की रात वो परिवार के साथ घर पर मौजूद थी।
इस दौरान रात लगभग 11 बजे तीन महिला और तीन पुरुष पुलिस कर्मी उनके घर पहुंचे। पुलिस टीम काफी देर तक उनके घर की घंटी दबाती रही।
जिस पर वो दरवाजा खोलने पहुंची और पुलिस के आने का कारण पूछा। भाजपा नेत्री ने आरोप लगाया कि पुलिस ने टीम ने उनसे सवाल किया कि आप श्रावस्ती से टिकट मांग रही हैं। जिस पर मैने उनसे इतनी रात में आने और ऐसे सवाल पूछने का कारण पूंछा। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने सवाल फिर दोहराया कि आप श्रावस्ती से विधायकी का टिकट मांग रही हैं, आपने अपनी कार पर सचिवालय का पास भी लगा रखा है। जब मैने उनसे पूछा कि सचिवालय का पास लगवाना कोई पाप है, तो वो चुप हो गए। भाजपा नेत्री ने बताया कि मैने तत्काल थाना प्रभारी को फोन किया और पुलिस भेजने का कारण पूंछा।
जिस पर थाना प्रभारी ने बताया कि मैंने किसी के दबाव में भेजा है। जिसके बाद मैने एसपी राहुल भाटी से बात की। एसपी ने कहा कि आपके नाम पर एक दिन पहले आपत्ति की गई है। आप अपने संगठन में बात कर लीजिए। बाकी पुलिस टीम मेरी जानकारी में नहीं गई है। जांच करवाऊंगा और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।