{"_id":"6abaa9dd636d22d32a00f77d","slug":"roads-submerged-water-entered-homes-14-rescued-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123410-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: रास्ते हुए जलमग्न, घरों में घुसा पानी, 14 को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: रास्ते हुए जलमग्न, घरों में घुसा पानी, 14 को बचाया
Mon, 28 Sep 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं को रेस्क्यू कर नाव से उतारते एसडीआरएफ कर्मी व वीरपुर गांव में भरे पानी के बीच से निकलत
श्रावस्ती/इकौना/तुलसीपुर। तराई में चार दिनों से हुई झमाझम बारिश के बाद राप्ती नदी उफान पर है। बाढ़ का पानी इकौना और जमुनहा तहसील क्षेत्र के 15 से अधिक गांवों में घुस गया है। घरों, रास्तों और खेतों में पानी भरने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इकौना क्षेत्र में बाढ़ में फंसे 14 लोगों को एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। राप्ती का जलस्तर रविवार रात आठ बजे खतरे के निशान 127.70 मीटर से 115 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा था। सोमवार शाम जलस्तर खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर अधिक रहा।
इकौना के मझौवा शुमाल निवासी हनुमान प्रसाद रविवार शाम सब्जी की फसल की रखवाली करने खेत गए थे और मचान पर सो गए। अचानक बाढ़ आने से वह फंस गए। सोमवार सुबह परिजन और ग्रामीण उन्हें निकाल नहीं सके। सूचना पर विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय, एसडीएम रवेंद्र कुमार, सीओ आलोक सिंह और एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित निकाला। मध्यनगर में दो परिवारों के 13 लोग भी बाढ़ में फंस गए। सूचना पर आपदा विशेषज्ञ अरुण मिश्रा ने एसडीआरएफ की दो टीमें भेजीं, जिन्होंने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
मल्हीपुर मार्ग को कटने से बचाया
जमुनहा तहसील के वीरपुर, शिकारी चौड़ा समेत गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। राप्ती की लहरों से मल्हीपुर-भिनगा मार्ग के कटने का खतरा बढ़ गया। एसडीएम रवि प्रताप सिंह ने वीरपुर मोड़ के पास सड़क किनारे बालू की बोरियां और मिट्टी डालकर कटान रोका। वीरपुर निवासी अजय पाठक ने बताया कि उनके घर में रविवार से पानी भरा है। विद्यालय में भी पानी भर गया है। एसडीएम ने बताया कि लगातार भ्रमण कर बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
घटने लगा राप्ती का जलस्तर
रविवार- रात आठ बजे- 128.85 मीटर
रविवार- रात नौ बजे- 128.80 मीटर
सोमवार- सुबह आठ बजे- 128.45 मीटर
सोमवार- सुबह 10 बजे- 128.30 मीटर
सोमवार- सुबह 11 बजे- 128.25 मीटर
सोमवार- दोपहर एक बजे- 128.20 मीटर
सोमवार- दोपहर तीन बजे- 128.10 मीटर
सोमवार- शाम चार बजे- 128.10 मीटर
सोमवार- शाम पांच बजे- 128.20 मीटर