फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Schools in disarray due to rain and floods; movement disrupted.

Shravasti News: बारिश-बाढ़ से स्कूल बेहाल, आवागमन बाधित

Mon, 28 Sep 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 28 Sep 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Schools in disarray due to rain and floods; movement disrupted.
विद्यालय में भरा पानी
श्रावस्ती। अर्नब तूफान के चलते जिले में लगातार तीन दिनों तक हुई बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। विद्यालय भी इससे अछूते नहीं हैं। कई स्कूलों में बारिश तो कई में बाढ़ का पानी भर गया है। परिसर से पानी जल्द नहीं निकाला गया तो भवनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन




विद्यालय में अंदर-बाहर सब पानी-पानी
हरिहरपुररानी क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय तिलकपुर राप्ती नदी से कुछ कदम की दूरी पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी विद्यालय भवन तक पहुंच गया। गेट बंद होने के बावजूद बाहर भरे पानी में लोग वाहन धोते नजर आए।
विज्ञापन


पेड़ गिरने से भवन क्षतिग्रस्त
इकौना क्षेत्र के मोहम्मदपुर राजा प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बाढ़ का पानी भर गया, जिससे आवागमन बंद हो गया। प्रधानाध्यापक शालनी चौधरी ने बताया कि तूफान में पेड़ गिरने से विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हुआ है। बाढ़ का पानी विद्यालय तक पहुंचने वाले मार्गों को भी बाधित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई स्कूल बाढ़ से प्रभावित
तुलसीपुर प्रतिनिधि के अनुसार जमुनहा क्षेत्र के वीरपुर लौकिहा स्थित कंपोजिट विद्यालय के कक्षों तक पानी पहुंच गया। कंपोजिट विद्यालय चौगोई में विशाल पीपल का पेड़ अतिरिक्त कक्ष पर गिर गया। इससे भवन, बिजली का खंभा, चाहरदीवारी, पंखे, फर्नीचर, दो अलमारियां और पानी की आपूर्ति व्यवस्था क्षतिग्रस्त हो गई। प्रधान शिक्षक सुरेश प्रसाद ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है।

विद्यालय में भरा पानी

विद्यालय में भरा पानी

विद्यालय में भरा पानी

विद्यालय में भरा पानी

विद्यालय में भरा पानी

विद्यालय में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed