{"_id":"6aa678679afae6b9c7063aea","slug":"video-sharavasata-ma-thana-parabhara-para-bna-shakayata-le-mahal-ka-bhagana-oura-thhamakana-ka-aarapa-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रावस्ती में थाना प्रभारी पर बिना शिकायत लिए महिला को भगाने और धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावस्ती में थाना प्रभारी पर बिना शिकायत लिए महिला को भगाने और धमकाने का आरोप
श्रावस्ती में हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरनिया के मजरा बादलपुरवा निवासी राजिया ने थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि चोरी के बाद वो नामजद तहरीर लेकर थाना पहुंची थी। जहां थाना प्रभारी ने बिना प्राथमिकी लिखे उन्हें थाने से भगा दिया और दोबारा आने पर जेल में बंद करने की धमकी दी। महिला ने एसपी के यहां शिकायत की बात कही है।
हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के बादलपुरवा निवासी राजिया ने अपनी तहरीर में बताया कि आठ सितंबर की रात वो अपने मायके गई थी। इस दौरान चोरों ने उनके घर दस्तक दी। कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ कर घर में दाखिल हुए चोर कमरे में रखा हारमोनियम के पांच डेग, फूल के चार लोटा, फूल के दो तसला, 12 क्विंटल गेहूं, स्टेपिलाइजर, पैनल, बैटरी आदि उठा ले गए। नौ सितंबर को जब वो वापस आई तो चोरी की जानकारी हुई। आसपास पता करने पर कुछ लोगों के नाम सामने आए। जिसके बाद वो कार्रवाई के लिए तहरीर लेकर थाना पहुंचीं। जहां थाना प्रभारी ने सुनवाई के बजाय धमकाते हुए उन्हें भगा दिया। अब वो न्याय के लिए सोमवार वो एसपी के पास जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।