{"_id":"6aa6e7ee8df6fa8260078531","slug":"youngster-died-due-to-collision-with-an-unknown-vehicle-shravasti-news-c-104-1-srv1004-123057-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Sun, 13 Sep 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। ग्राम फरचलवा निवासी विशुननाथ शनिवार शाम बाइक से भिनगा से लाैट रहे थे। तभी अंटा तिराहे के निकट अज्ञात वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी मृत्यु हाे गई। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
सिरसिया क्षेत्र के ग्राम फरचलवा निवासी विशुननाथ (40) शनिवार शाम दो अन्य साथियों के साथ बाइक से भिनगा गए थे। लौटते समय भिनगा-चिल्हरिया मार्ग पर अंटा तिराहे के निकट किसी वाहन से उनकी बाइक टकरा गई। इससे विशुननाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही अन्य साथियों को मामूली चोट आई। ऐसे में साथी मौके से भाग गए। वहीं, राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे। किंतु रास्ते में ही विशुननाथ का दम टूट गया। इस पर परिजनों ने शव को घर लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।