{"_id":"6aa13bc933af2b9a8c05a7f7","slug":"video-palsa-para-jabrana-salha-karavana-va-vapakashhaya-thavara-pataii-ka-aarapa-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर जबरन सुलह करवाने व विपक्षियों द्वारा पिटाई का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर जबरन सुलह करवाने व विपक्षियों द्वारा पिटाई का आरोप
श्रावस्ती: हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत लालपुर के मजरा मानूडीह निवासी शमसुलनिशा ने हरदत्तनगर गिरंट पुलिस में विपक्षियों से जबरन सुलह करवाने और बुधवार को विपक्षियों द्वारा उनकी पिटाई का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मानूडीह निवासी शमसुलनिशा के बेटे इरफान ने बताया कि लगभग एक माह पहले उनका पड़ोसी समीरुल, जुग्गा, गुरगी व आजाद से विवाद हो गया था। जिसके बाद विपक्षियों ने उनके मां की जमकर पिटाई की थी।
उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन पुलिस ने जबरन सुलह करवाया था। जिसके बाद से विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं और आए दिन गाली-गलौज करते हैं। बुधवार को खेत में बकरी जाने के मामूली बात पर विपक्षियों ने उनके मां की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद फिर थाने आए हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।