फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Katra resounded with chants of "Jai Kanhaiya Lal Ki."

Shravasti News: जय कन्हैया लाल की.. से गुंजायमान हुआ कटरा

Fri, 11 Sep 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 11 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Katra resounded with chants of "Jai Kanhaiya Lal Ki."
 कटरा कस्बे में शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु
श्रावस्ती/कटरा। राम जानकी मंदिर कटरा में आयोजित रासलीला का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने झांकी निकालकर नगर में भ्रमण किया। इसी तरह से बृहस्पतिवार को भिनगा स्थित वृद्धाश्रम में भी कार्यक्रम के समापन पर दधिकांधव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

भिनगा स्थित वृद्धाश्रम में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई। बृहस्पतिवार को कार्यक्रम के समापन पर वृद्धजनों ने दधिकांधव का आयोजन किया। सिर पर मटकी रखकर आसपास भ्रमण किया। साथ ही महिला व पुरुष भक्ति गीतों पर ठुमके भी लगाते रहे। वहीं, मंदिर के पुजारी बाबा जवाहर दास की अध्यक्षता में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान लोग हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की का उद्घोष करते रहे। साथ ही बाल कलाकारों को श्री कृष्ण व राधा के स्वरूप में भी सजाया गया था। इस मौके पर धनीराम, संतोष कुमार पटवा, राम गुप्ता, दिनेश चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।

 कटरा कस्बे में शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु

 कटरा कस्बे में शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed