फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Pleaded with the MLA for road construction.

Shravasti News: विधायक से सड़क निर्माण की लगाई गुहार

Fri, 11 Sep 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 11 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pleaded with the MLA for road construction.
सड़क निर्माण की मांग को लेकर विधायक के पास पहुंचे ग्रामीण
तुलसीपुर। विकासखंड जमुनहा के वीरगंज बाजार की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने श्रावस्ती विधानसभा के भाजपा विधायक रामफेरन पांडेय से गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि जमुनहा ब्लॉक मुख्यालय से लक्ष्मणपुर मोड़ तक सड़क पर लंबे समय से गड्ढे और जलभराव की समस्या है। इससे ग्रामीणों, व्यापारियों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने वैरियर चौराहा से ब्लॉक मुख्यालय तक बनी करीब सात मीटर चौड़ी सड़क को लक्ष्मणपुर मोड़ तक सीसी सड़क से जोड़ने और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। इसके अलावा सीएचसी मल्हीपुर से काली माता मंदिर होते हुए पटना गांव तक सड़क निर्माण की मांग भी रखी। विधायक रामफेरन पांडेय ने समस्याएं सुनकर शासन स्तर पर सड़क निर्माण के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र उनके विधानसभा क्षेत्र में नहीं आता, फिर भी समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed