{"_id":"689a02c2f5b7179f33071529","slug":"video-villagers-took-out-a-grand-tricolor-procession-in-babri-welcomed-with-flowers-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: बाबरी में ग्रामीणों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, फूलों के साथ हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: बाबरी में ग्रामीणों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, फूलों के साथ हुआ स्वागत
शामली। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गांव बाबरी में भव्य तिरंगा यात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। मुख्य अतिथि समाजसेवी अनोखेलाल पाल एवं प्रधान पति रविंद्र सैनी के नेतृत्व में यात्रा हरिजन चौपाल से शुरू होकर अंबेडकर भवन, वाल्मीकि बस्ती, बाजार झंडा चौक से होती हुई ग्राम पंचायत सचिवालय पर संपन्न हुई। यात्रा में भाजपा सिलावर मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया गया। बाबरी बाजार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी भव्य स्वागत किया। ग्राम पंचायत कार्यालय में आयोजित सभा में समाजसेवी अनोखेलाल पाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना के शौर्य से देश का गौरव बढ़ा है और पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा। प्रधान पति रविंद्र सैनी ने बताया कि केंद्र सरकार के आह्वान पर गांव-गांव तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रिशिपाल, उपाध्यक्ष रविंद्र सैनी, महामंत्री विजय पाल, सोमपाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।