Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shamli News
›
'She speaks only what is given to her in writing, change the writer', Chandrashekhar's sarcasm on Mayawati
{"_id":"6aba9ae5e3a2c31174007b6e","slug":"video-she-speaks-only-what-is-given-to-her-in-writing-change-the-writer-chandrashekhars-sarcasm-on-mayawati-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: 'बहनजी को जो लिखकर दिया जाता है, वो ही बोलती हैं, लिखने वाला बदल लें', चंद्रशेखर का मायावती पर कटाक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: 'बहनजी को जो लिखकर दिया जाता है, वो ही बोलती हैं, लिखने वाला बदल लें', चंद्रशेखर का मायावती पर कटाक्ष
शामली। मसावी के राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पार्टी प्रमुख एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि साढ़े नौ साल में सरकार ने सिर्फ बातें की हैं, जनता को दिया कुछ नहीं। उन्होंने पेपर लीक, बेरोजगारी, अग्निवीर योजना, जर्जर स्कूल और बदहाल सरकारी अस्पतालों का मुद्दा उठाया। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि युवा डिग्रियां लेकर रोजगार के लिए भटक रहे हैं। भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक होने से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। किसान, नौजवान, पंचायत सहायक और रोजगार सेवक समेत विभिन्न वर्ग अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं। इस सरकार में सरकारी कर्मचारी हों या निजी क्षेत्र में काम करने वाले लोग, सभी दुखी हैं। उन्होंने तीन दिन की हड़ताल की घोषणा के बाद बैंक कर्मचारियों द्वारा हड़ताल वापस लेने का भी जिक्र किया और कर्मचारियों का धन्यवाद किया। चंद्रशेखर आजाद ने सरकारी स्कूलों की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हल्की बारिश होते ही स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ती है। सरकारी कार्यालयों में बिना रुपये दिए काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि पहले सरकारी भर्तियों में किसान और गरीब परिवारों के बच्चे तैयारी करते थे, लेकिन अब नौजवानों को सताया जा रहा है। गरीबों के बच्चे भर्तियों की लाइन में लगे रह जाते हैं। संचालन प्रभात भारती व निट्टू सिंह ने किया। आसपा प्रमुख ने आगामी विस चुनाव में थानाभवन विस सीट से राव मौसम अली को जिताने की अपील की। शौर्य आंबेडकर, राजकुमार सैनी, श्रीकांत, हर्ष सैनी, कुलदीप (पूर्व जिलाध्यक्ष), शिवांश, नरेश प्रधान आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।