{"_id":"6aba6d2020e415406703c255","slug":"shamli-youth-lured-away-a-teenage-girl-father-filed-a-complaint-court-handed-down-a-10-year-sentence-2026-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली: किशोरी को बहलाकर ले गया युवक, पिता ने दर्ज करा दी रिपोर्ट; कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: किशोरी को बहलाकर ले गया युवक, पिता ने दर्ज करा दी रिपोर्ट; कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
Mon, 28 Sep 2026 07:05 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 28 Sep 2026 07:05 PM IST
सार
शामली के झिंझाना से छह साल पहले एक युवक किशोरी को ले गया था। पुलिस ने दोनों को बरामद कर कर लिया था। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी रूपेश को 10 साल कारावास और जुर्माने की सजा से दंडित किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : adobestock
विस्तार
झिंझाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी का अपहरण कर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (विशेष न्यायालय पोक्सो) अशोक भारतेंदु ने फैसला सुना दिया है। दोष सिद्ध पाए जाने पर रूपेश निवासी पिंडोरा को 10 वर्ष के कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन
जिला शासकीय अधिवक्ता संजय चौहान और विशेष लोक अभियोजक पोक्सो पुष्पेंद्र मलिक ने बताया कि 30 जुलाई 2020 को झिंझाना थाने में एक किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था कि पिंडोरा निवासी रूपेश उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद किशोरी को बरामद कर लिया था। इसके बाद किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए गए। बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी थी।
बाद में पुलिस ने रूपेश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। पुलिस ने आरोपपत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया था। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाह पेश किए गए।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और पत्रावलियों का अवलोकन करने के बाद सोमवार को दोष सिद्ध पाए जाने पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक भारतेंदु ने रूपेश को 10 वर्ष के कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। न्यायाधीश ने टिप्पणी की कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है।
लखनऊ तक पहुंची थी मामले की गूंज
इस मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी। किशोरी के परिजनों ने घटना को लेकर अधिकारियों से भी कार्रवाई की मांग की थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तर से मामले की जानकारी ली गई थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। मामले की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में भी काफी चर्चा रही थी।
इस मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी। किशोरी के परिजनों ने घटना को लेकर अधिकारियों से भी कार्रवाई की मांग की थी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तर से मामले की जानकारी ली गई थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। मामले की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में भी काफी चर्चा रही थी।