Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Shamli News
›
Shamli: Shivnagar residents stage a protest at the Collectorate, protesting the Forest Department's eviction notices
{"_id":"68d57accfad7e4106a0ee8d3","slug":"video-shamli-shivnagar-residents-stage-a-protest-at-the-collectorate-protesting-the-forest-departments-eviction-notices-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: शिवनगर के लोगों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, वन विभाग द्वारा बेदखली नोटिस देने पर जताया विरोध, परिवारों के बेघर होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: शिवनगर के लोगों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, वन विभाग द्वारा बेदखली नोटिस देने पर जताया विरोध, परिवारों के बेघर होने की आशंका
शामली जनपद में शिवनगर के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा उनके घरों को खाली कराने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं, जिससे सैकड़ों परिवारों के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने एडीएम परमानंद झा को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की।
ग्रामीणों ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि शिवनगर गांव की आबादी करीब 1500 के आसपास है और यह बस्ती लगभग 100 वर्षों से बसी हुई है। हाल ही में वनाधिकारी ऊन की ओर से गांव के लोगों को नोटिस थमा दिए गए, जिनमें दस दिन की अवधि में मकान खाली करने का आदेश दिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि अब विभाग ने चेतावनी दी है कि अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व विभाग व वन विभाग की संयुक्त टीम कार्रवाई करेगी। बीते दिन पैमाइश भी हो चुकी है।
ग्रामीणों ने कहा कि वे ज्यादातर दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके पास न तो कोई स्थायी रोजगार है और न ही इतनी आय कि मकान गिरने की स्थिति में किराये पर कहीं और घर ले सकें। उन्होंने सवाल किया कि यदि उनके घर ढहा दिए गए तो उनके परिवार आखिर कहां जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।