{"_id":"68c525ebf6c8cf18440c3627","slug":"video-shamli-allegations-of-misbehavior-with-complainants-bku-protests-at-adarsh-mandi-police-station-2025-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shamli: फरियादियों से अभद्रता का आरोप, आदर्श मंडी थाने पर भाकियू का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: फरियादियों से अभद्रता का आरोप, आदर्श मंडी थाने पर भाकियू का धरना
शामली में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) कार्यकर्ताओं ने आदर्श मंडी थाने पर जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी पर फरियादियों से आए दिन अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की।
भाकियू नेताओं का आरोप है कि थाना प्रभारी न केवल फरियादियों से अभद्रता करते हैं, बल्कि विरोध करने पर उन्हें सलाखों के पीछे डालने की धमकी भी देते हैं। इस दौरान भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल खाटियान ने चेतावनी दी कि यदि थाना प्रभारी को जल्द नहीं हटाया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।