{"_id":"6aa6782fdd5669835e0172d4","slug":"video-traffic-jam-caused-by-road-excavation-in-shahjahanpur-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: महिला थाने के सामने पाइप डालने के लिए सड़क पर खोदाई, दिनभर रही जाम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: महिला थाने के सामने पाइप डालने के लिए सड़क पर खोदाई, दिनभर रही जाम की स्थिति
Mukesh Kumar
Updated Sun, 13 Sep 2026 03:47 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में महिला थाने के सामने रोडवेज बस अड्डे की ओर जाने वाले मार्ग पर ह्यूम पाइप डालने का काम रविवार को भी जारी रहा। सड़क की खोदाई और पाइप डालने के चलते चौराहे पर दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहा। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज बस अड्डे के पास जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क की खोदाई कर पाइप डाले जा रहे हैं। रात में सड़क की खोदाई के बाद दिन में पाइप डालने का काम किया जा रहा है। सड़क के एक हिस्से में खोदाई होने के कारण दूसरे हिस्से से ही वाहनों और लोगों की आवाजाही हो रही है। इससे मार्ग संकरा हो गया है और जाम की स्थिति बन रही है। रविवार को पूरे दिन यही स्थिति रही। रोडवेज की बस या चार पहिया वाहन के चौराहे पर पहुंचने और मुड़ने के दौरान यातायात प्रभावित हुआ। वाहन निकलने में समय लगने से पीछे वाहनों की कतार लग गई। दिनभर रुक-रुककर जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी हुई। सीओ यातायात रणवीर सिंह ने बताया कि खोदाई के चलते वाहनों को पास कराने के लिए यातायात के कर्मियों की ड्यूटी लगी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।