{"_id":"6880a4c29f27efb6780096c0","slug":"video-students-showed-their-scientific-talent-in-science-exhibition-in-shahjahanpur-2025-07-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा
शाहजहांपुर में इंस्पायर मानक अवॉर्ड योजना के तहत बुधवार को जनपदस्तरीय प्रदर्शनी और प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में प्रतियोगिता का शुभारंभ सीडीओ अपराजिता सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने प्रदर्शनी में स्टालों का निरीक्षण कर मॉडलों को देखकर सराहना की। सीडीओ ने कहा कि छात्र-छात्राओं का प्रयास सराहनीय है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और बेहतर प्रयास कर मंडल स्तर पर अपनी प्रतिभा को दिखा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को दूसरे विज्ञान मॉडल को देखना और समझना चाहिए। इससे उनके अंदर ज्ञान बढ़ेगा। डीसी ने बताया कि यहां से चयनित प्रतिभागी मंडल स्तर पर अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में डीआईओएस हरिवंश कुमार, जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार, संजय मौर्या, डॉ. बृजेश, डीसी राजन प्रजापति आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।