{"_id":"6a341a2f6450a0ebbb0d9aa1","slug":"video-special-gurmat-samagam-organized-at-the-gurdwara-in-shahjahanpur-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: गुरुद्वारा में विशेष गुरमत समागम का आयोजन, रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को किया निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: गुरुद्वारा में विशेष गुरमत समागम का आयोजन, रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को किया निहाल
Mukesh Kumar
Updated Thu, 18 Jun 2026 09:47 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस को समर्पित विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रागी जत्थे ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। श्रद्धालुओं ने गुरुग्रंथ साहिब के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। बृहस्पतिवार को डॉ.वीपी सिंह की ओर रखवाए श्री अखंड पाठ साहिब पूर्ण हुए। सुबह नौ बजे से श्री सुखमनी साहिब के पाठ हुए। इसके बाद आरती की गई। सरदार जसपाल सिंह, सदजाप सिंह, तुमशरण कौर, हजूरी रागी भाई गुरध्यान सिंह ने गुरु अर्जुन देव की याद में शब्द गायन किए। बरेली से आए सतवंत सिंह देहरादून वालों ने श्री गुरु अर्जुन देव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इस बीच फूलों से सजी गुरुग्रंथ साहिब की पालकी के सामने संगत ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। संचालन करते हुए धार्मिक सचिव जगजीत सिंह ने बताया कि लाहौर में उस समय बादशाह जहांगीर के आदेश से श्री गुरु अर्जुन देव को दीन नहीं मानने के कारण गर्म तवे पर बैठाकर गर्म रेता शीश पर डालकर शहीद किया गया। संस्थाध्यक्ष कमलेश कौर माटा, हरभजन सिंह दुआ, जुझार सिंह मोंगा ने सेवादारों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। डॉ.वीपी सिंह को श्री अखंडपाठ के भोग पर सिरोपा भेंट किए। भीषण गर्मी में लोगों को राहत देने के उद्देश्य से गुरुद्वारा गेट पर सबील लगाकर शरबत का वितरण किया। इस मौके पर रानी ढींगरा, जसवीर कौर, शरणजीत कौर मोंगा, शरणजीत कौर खालसा, कीरत माटा, गुरमीत कौर, जैस्मीन कौर, राजेंद्र कौर, हरजीत कौर, गुरबचन सिंह माटा, जसपाल सिंह, मनजीत सिंह ढींगरा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।