फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The District Magistrate inspected flood-affected vulnerable sites.

Shahjahanpur News: डीएम ने बाढ़ प्रभावित संवेदनशील स्थलों का लिया जायजा

Tue, 08 Sep 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The District Magistrate inspected flood-affected vulnerable sites.
हनुमत धाम पर बाढ़ का निरीक्षण करते डीएम धर्मेंद्र प्रताप​ सिंह। स्रोत: प्रशासन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार शाम को गर्रा व खन्नौत नदी के बढ़ते जलस्तर और उससे प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ककरा पुल, डैम रोड, एनिमल बर्थ सेंटर, हनुमत धाम सहित अन्य संवेदनशील एवं संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग की ओर से कराए गए बाढ़ बचाव का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि सोमवार को दियूनी बैराज से गर्रा नदी में लगभग 22 हजार क्यूसेक पानी पास हुआ है। यह पानी अगले 72 घंटों में जिले में पहुंचने की संभावना है। वर्तमान में गर्रा नदी 1.05 मीटर खतरे के निशान से नीचे और खन्नौत नदी 40 सेमी नीचे है। मंगलवार सुबह से खन्नौत नदी के जलस्तर में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति पर निरंतर निगरानी रख रहा है। आपातकालीन स्थिति पर जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05842-462754, 05842-351037, 05842-35108 पर तुरंत सूचना दें। संवाद
विज्ञापन


--
12 परिवारों को किया गया रेस्क्यू
लोधीपुर क्षेत्र में एनडीआरएफ टीम की मदद से क्षेत्र बाढ़ में पानी से घिरे 12 परिवारों को रेस्क्यू किया गया है। इनको एनटीआई स्थित शरणालय में पहुंचाया गया है। क्षेत्र के पार्षद रूपेश वर्मा अन्नू ने लोगों की मदद की। प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक लोधीपुर शरणालय में करीब 60 लोग इस समय शरण लिए हुए हैं। उनके लिए खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
तेज हवा से खेतों में गिर गई धान की फसल
बंडा। बारिश के दौरान तेज हवा चलने से रविवार की रात कई किसानों की धान की फसल खेतों में गिर गई। इससे किसानों को काफी नुकसान हुआ। उन्होंने प्रशासन से फसल की क्षतिपूर्ति कराने की गुहार लगाई है। इंदलपुर गांव के परमजीत सिंह ने बताया कि उनके छह एकड़ खेत में धान की फसल बिल्कुल तैयार थी। एक हफ्ते बाद फसल कटाई की तैयारी थी, लेकिन बारिश ने फसल चौपट कर दी। बंडी गांव के राहुल सिंह ने बताया उनके एक एकड़ धान की फ़सल तैयार हो गई थी, लेकिन बारिश और तेज हवा में तीन बीघा फसल खेत में गिर गई। हसनापुर निवासी संतोष सिंह ने बताया के आधी से ज्यादा फसल गिर जाने से काफी नुकसान हुआ है। संवाद
--
बारिश के चलते दीवार गिरी
खुटार। बारिश के कारण नगर के मोहल्ला बजरिया में इकरार के घर की पक्की दीवार ढह गई। इकरार ने बताया कि सोमवार सुबह पांच बजे दीवार ढहने से परिवार के लोग बच गए, लेकिन घरेलू सामान नष्ट हो गया। इकरार ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद

--
बारिश और बाढ़ से जिले में 45 मकान हुए क्षतिग्रस्त

शाहजहांपुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि रविवार रात से सोमवार तक बारिश और बाढ़ से जिले में 45 कच्चे-पक्के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इनमें सदर क्षेत्र में 10, तिलहर में 21 और जलालाबाद में 14 हैं। सदर क्षेत्र में दो मवेशियों की मौत भी हुई है। प्रशासन की ओर से आकलन करके पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed