फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Criminal with a 50,000 reward arrested in Shahjahanpur.

Shahjahanpur News: 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी शाहजहांपुर में गिरफ्तार

Wed, 23 Sep 2026 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Criminal with a 50,000 reward arrested in Shahjahanpur.
इनामी बदमाश अजीत।
शाहजहांपुर। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ), लखनऊ की टीम ने मंगलवार शाम रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र में 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी अजीत को गिरफ्तार कर लिया। वह हापुड़ जिले के पिलखुवा थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था। एसटीएफ को उसकी काफी समय से तलाश थी। टीम ने मुखबिर की सूचना पर हरदोई बाइपास के पास रिलायंस गेट के निकट घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पिलखुवा थाने में दर्ज मुकदमे में दाखिल कर दिया गया है।
विज्ञापन


एसटीएफ की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, हापुड़ नगर थाना क्षेत्र के हैदरनगर निवासी अजीत लंबे समय से भागा हुआ चल रहा था। शाहजहांपुर में एसटीएफ की टीम निरीक्षक ओमशंकर शुक्ला और आशुतोष त्रिपाठी की अगुवाई में भ्रमणशील थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि अजीत हरदोई बाइपास के पास मौजूद है। एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका एक गिरोह है। वह अपने परिजनों और साथियों के साथ मिलकर प्रदेश के अलग-अलग जिलों और दूसरे राज्यों में चोरी, लूट और डकैती की घटनाओं को अंजाम देता था। वारदात के बाद आरोपी मौके से निकलकर दूसरे स्थान पर चले जाते थे। चार अप्रैल को पिलखुवा थाना क्षेत्र में चोरी के सामान और रुपये के बंटवारे के दौरान अजीत की पत्नी रेहाना और अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस दौरान अजीत और उसके साथी इंतजार, शनि और अंकित मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत के खिलाफ अलग-अलग जिलों में मुकदमों का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर 43 मामले दर्ज हैं जिनमें मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत और शाहजहांपुर समेत कई जिलों के मामले शामिल हैं। शाहजहांपुर कोतवाली में भी उसके खिलाफ वर्ष 2017 में चोरी और माल बरामदगी से संबंधित मुकदमे तथा आयुध अधिनियम का मामला दर्ज है।
------------------
अजीत नाम का अपराधी हापुड़ से वांछित था। एसटीएफ लखनऊ इकाई ने उसे शाहजहांपुर में गिरफ्तार कर हापुड़ में ही दाखिल कर दिया है।
- सत्यसेन, एएसपी, एसटीएफ लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed