{"_id":"6b0ab11fe6383effbf099065","slug":"video-officer-inspected-three-booths-in-shahjahanpur-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: मतदाता सूची में कोई त्रुटि न रहे, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: मतदाता सूची में कोई त्रुटि न रहे, लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
Mukesh Kumar
Updated Sat, 28 Nov 2026 04:16 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने शनिवार को जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की प्रगति परखी। उन्होंने अधिकारियों के साथ कम्पोजिट विद्यालय हथौड़ा, गन्ना शोध परिषद और प्राथमिक विद्यालय लालपुर में बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ और सुपरवाइजरों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के कार्य की जानकारी ली। उन्होंने फॉर्म छह, सात और आठ के निस्तारण की स्थिति के साथ ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की प्रगति भी जानी। चिह्नित मतदाताओं के सत्यापन और दूसरे स्थानों पर निवास करने वाले मतदाताओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के कार्य में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। पांडेय ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव इसी मतदाता सूची के आधार पर कराया जाएगा। ऐसे में सूची में किसी तरह की त्रुटि नहीं रहनी चाहिए। सूची शुद्ध होगी, तभी स्वच्छ और पारदर्शी चुनाव संपन्न हो सकेगा। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जांच में खामी मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत और एसडीएम सदर प्रभात राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।