{"_id":"6a8867ca38fdeaa2df0715ac","slug":"video-municipal-corporation-office-in-shahjahanpur-to-operate-from-new-building-starting-august-24-dm-conducts-inspection-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में 24 अगस्त से नए भवन में संचालित होगा नगर निगम कार्यालय, डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में 24 अगस्त से नए भवन में संचालित होगा नगर निगम कार्यालय, डीएम ने किया निरीक्षण
शाहजहांपुर के ककरा स्थित निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय भवन में 24 अगस्त से नगर निगम के कार्यों का संचालन शुरू होगा। शुक्रवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी के साथ भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने धरातल और प्रथम तल पर बने विभिन्न कक्षों का जायजा लिया। अधिकांश कक्षों का निर्माण लगभग पूरा मिला। डीएम ने नगर आयुक्त को 24 अगस्त से नए भवन में कार्यालय संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण का कार्यालय भी इसी भवन से संचालित करने को कहा, ताकि लोगों को नगर निगम और प्राधिकरण से संबंधित सेवाएं एक ही छत के नीचे मिल सकें। जनसुनवाई और अन्य आवश्यक कार्य भी नए भवन में शुरू करने तथा अधिकारियों के नियमित बैठने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यदायी संस्था को निर्माण में तेजी लाने और मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य समय से पूरा कराने को कहा। अर्बन हाट और ऑडिटोरियम का निर्माण अक्टूबर तक पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने नक्षत्रशाला, प्लैनोटोरियम और कार पार्किंग के निर्माण की भी जानकारी ली और काम में तेजी लाने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, एसके सिंह व संबंधित विभागों के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के अभियंता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।