{"_id":"6ab3d93c902d4aeb5e05b230","slug":"video-message-of-womens-empowerment-resonates-at-the-agni-shikha-young-womens-conference-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अग्नि शिखा युवती सम्मेलन में गूंजा नारी सशक्तिकरण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्नि शिखा युवती सम्मेलन में गूंजा नारी सशक्तिकरण का संदेश
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से अग्नि शिखा युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें नारी सशक्तिकरण का संदेश गूंजा। इस बीच छात्राओं ने शिक्षा, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया।
अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया गया। मुख्य वक्ता परिषद की राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा ने कहा कि अग्नि शिखा उस ज्वाला का प्रतीक है, जो अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाती है। आज की छात्रा केवल डिग्री हासिल करने के लिए नहीं, बल्कि समाज को दिशा देने के लिए भी आगे बढ़ रही है।
मुख्य अतिथि एसडीएम प्रियंका चौधरी ने कहा कि एक युवती के शिक्षित होने से परिवार और समाज दोनों को लाभ मिलता है। छात्राओं को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों को भी समझना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि स्वाति सिंह, राष्ट्र सेविका समिति की जिला कार्यवाहिका शिखा सिंह और जिला छात्रा प्रमुख सौम्या गुप्ता ने विचार रखे। संचालन अपर्णा और अलंकरता ने किया। जिला संगठन मंत्री संदीप सागर, आयुष श्रीवास्तव, आकाश मेसी, वैभव सक्सेना, जया मौर्य, करन सिंह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।