{"_id":"6ae06011ab41aad46d01449c","slug":"video-grand-conclusion-of-the-dhamma-deshana-and-kathina-chivardana-festival-in-shahjahanpur-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: धम्म देशना और कठिन चीवरदान महोत्सव का भव्य समापन, यात्रा में उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: धम्म देशना और कठिन चीवरदान महोत्सव का भव्य समापन, यात्रा में उमड़े लोग
Mukesh Kumar
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:55 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के पुवायां रोड स्थित बुद्ध विहार में आयोजित पांच दिवसीय धम्म देशना एवं कठिन चीवरदान महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। इसमें तथागत बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों और महापरिनिर्वाण के प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। पूरा परिसर नमो बुद्धाय के जयघोष से गूंज उठा। समापन पर सुबह भिक्खु संघ को भोजन कराया गया। इसके बाद अपराह्न तीन बजे घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से धम्म यात्रा निकाली गई। यात्रा कोतवाली सदर बाजार समेत शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुवायां रोड स्थित बुद्ध विहार पहुंची। इसमें पंचशील ध्वज लेकर बौद्ध भिक्षु और श्वेत वस्त्र धारण किए उपासक-उपासिकाएं बुद्ध वंदना करते हुए शामिल हुए। समापन पर मुख्य धम्म उपदेशक श्रावस्ती के बुद्ध विहार के विहाराधीश भिक्खु डॉ. स्वरूपानंद ने तथागत बुद्ध के जीवन के अंतिम क्षणों और परिनिर्वाण का वर्णन किया। हरदोई के बालामऊ स्थित विहार के विहाराधीश भिक्खु करुणानंद ने कहा कि तीन माह का वस्सावास आत्मसाधना और धम्म के प्रचार-प्रसार का समय है। इस मोके पर मुख्य अतिथि बाईपी गौतम, विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अंशुमन कुमार सिंह मैसी, लार्ड बुद्धा एजुकेशनल कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेश पाल, वेदपाल सुमन आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।