{"_id":"6ab25c306f2da7564606dec7","slug":"video-dm-inspected-the-government-inter-college-in-budaun-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: 235.61 लाख रुपये की लागत से संवर रहा राजकीय इंटर कॉलेज, डीएम ने परखी गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: 235.61 लाख रुपये की लागत से संवर रहा राजकीय इंटर कॉलेज, डीएम ने परखी गुणवत्ता
Mukesh Kumar
Updated Tue, 22 Sep 2026 04:15 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में 235.61 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे जीर्णोद्धार एवं निर्माण कार्यों का मंगलवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज के विभिन्न कक्षों और परिसर में चल रहे कार्यों की प्रगति देखी और संबंधित अधिकारियों से गुणवत्ता व कार्ययोजना की जानकारी ली। कॉलेज में 94.69 लाख रुपये से रिपेयरिंग व रेनोवेशन, 76.72 लाख से सिविल वर्क, 2.70 लाख से गेट विद कैटल ट्रैप, 31.17 लाख से सीसी रोड और 30.33 लाख रुपये से इलेक्ट्रिकल वर्क कराया जा रहा है। बाउंड्रीवॉल और गेट का कार्य भी योजना में शामिल है। डीएम ने निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने निर्माण सामग्री और कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा कमी मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए। प्रधानाचार्य और जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।