{"_id":"6a043170cd19e114f706542b","slug":"video-contractual-employees-to-boycott-work-starting-may-21-over-honorarium-payments-in-shahjahanpur-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: मानदेय भुगतान के लिए 21 मई से कार्य बहिष्कार करेंगे संविदा कर्मचारी, सीएमओ को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: मानदेय भुगतान के लिए 21 मई से कार्य बहिष्कार करेंगे संविदा कर्मचारी, सीएमओ को दिया ज्ञापन
शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा को ज्ञापन दिया। लंबित मानदेय का भुगतान न होने पर 21 मई से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। सीएमओ को ज्ञापन देकर जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि विद्यालयों का शैक्षिक सत्र प्रारंभ हो चुका है। कर्मचारियों को अपने बच्चों की पढ़ाई से संबंधित शुल्क, पुस्तकें और अन्य खर्च करने हैं। मानदेय न मिलने से कर्मचारियों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। इससे प्रदेशभर में कर्मचारियों में असंतोष है। उन्होंने लंबित मानदेय के जल्द भुगतान की मांग की। साथ ही 20 मई तक भुगतान न होने पर 21 मई से नो पे-नो वर्क की नीति अपनाते हुए कार्य बहिष्कार की घोषणा की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।