{"_id":"6ac0d381088a8a9b6503652c","slug":"video-children-conveyed-a-message-of-cleanliness-through-street-plays-in-shahjahanpur-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, नुक्कड़ नाटक से स्वच्छता का दिया संदेश
Mukesh Kumar
Updated Sat, 03 Oct 2026 03:35 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर में जिला प्रशासन और युवक बिरादरी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार रात महात्मा गांधी की जयंती पर गांधी भवन प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम की शुरुआत समृद्धि शुक्ला ने सरस्वती वंदना से की। इसके बाद आकृति ने एकल नृत्य, सोनम, रश्मि और अंशिका ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। स्तुति बाजपेयी की रामधुन ने भी खूब सराहना बटोरी। बाबा नामदेव बाल विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। मुख्य अतिथि बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन, स्वच्छता और सेवा की भावना विकसित करने पर जोर दिया। युवक बिरादरी की क्षेत्रीय संचालक डॉ. इंदु अजनबी ने संचालन के साथ काव्य पाठ किया। महासचिव डॉ. पुनीत मनीषी ने शास्त्री के विचारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान पवन कुमार सिंह, डॉ. मयंक भूषण पांडे, दीपिंदर कौर, निकहत परवीन, शिवा सक्सेना और अंकित मिश्रा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।