{"_id":"6abcbf5bb9736852bb022116","slug":"stray-animals-reaching-ganga-expressway-due-to-broken-retaining-wall-in-lakhimpur-kheri-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: बारिश से रिटेनिंग वॉल टूटी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंच रहे छुट्टा पशु, हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: बारिश से रिटेनिंग वॉल टूटी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंच रहे छुट्टा पशु, हादसों का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:20 PM IST
Link Copied
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर छुट्टा पशुओं के कारण लगातार हो रहे हादसों के पीछे बारिश से क्षतिग्रस्त हुई रिटेनिंग वाल की मरम्मत में देरी भी प्रमुख कारण बन रही है। दीवार में जगह-जगह टूटे हिस्सों के कारण छुट्टा पशुओं के एक्सप्रेसवे तक पहुंचने का रास्ता बना हुआ है। इसके बावजूद इन स्थानों को दुरुस्त कराने में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई जा रही है।
सोमवार देर रात चैनल नंबर 250 के पास अचानक एक्सप्रेसवे पर आए छुट्टा पशु को बचाने की कोशिश में एक कार बेकाबू होकर पलट गई। कार काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में चार लोग घायल हुए। इससे एक दिन पहले रविवार रात करीब दो बजे गाजियाबाद से लखनऊ जा रही कार चैनल नंबर 187 के पास सांड़ से टकरा गई थी। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई थी और लखनऊ निवासी डॉ. जया तिवारी तथा उनके पति रजत तिवारी गंभीर रूप से घायल हुए थे।
एडीएम ने दिए थे मरम्मत कराने के निर्देश
एक्सप्रेसवे पर पशुओं के पहुंचने की शिकायतों को देखते हुए 11 अगस्त को एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने यूपीडा और स्थानीय अधिकारियों के साथ प्रभावित स्थानों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में रिटेनिंग वाल के टूटे हिस्सों से पशुओं के एक्सप्रेसवे पर आने की बात सामने आई थी। एडीएम ने क्षतिग्रस्त दीवार की मरम्मत कराने और जरूरत वाले स्थानों पर उसकी ऊंचाई बढ़ाने के निर्देश दिए थे। साथ ही आसपास के गांवों में प्रधानों के माध्यम से ग्रामीणों को पशुओं को खुला न छोड़ने के लिए जागरूक करने को कहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।