{"_id":"6a8f1f932b295052cc0b12e5","slug":"video-police-did-foot-patrolling-for-the-festival-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"त्योहार को लेकर पुलिस ने किया पैदल गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को देर रात पुलिस ने खलीलाबाद शहर में पैदल गश्त किया। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण किया।
इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं व सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर भी पुलिसकर्मियों ने नजर रखी। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
पदल गश्त में कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे समेत पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।