{"_id":"6b058957d2ed06d6e306ea7b","slug":"video-two-youths-killed-two-critically-injured-in-head-on-collision-between-motorcycles-2026-11-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Vimal Sharma
Updated Tue, 24 Nov 2026 06:25 PM IST
Link Copied
अनूपशहर मार्ग पर सोमवार दोपहर रफ्तार का कहर दो परिवारों पर भारी पड़ गया। गांव भगता नगला के समीप दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल से अस्पताल तक चीख-पुकार और अफरातफरी का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार, गांव केवलपुर तिपेड़ा निवासी बाबूजी (26) अपने साथी करन के साथ बाइक से बबराला आ रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार गांव भगता नगला निवासी राकेश (26) और दिनेश बबराला से अपने गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 2:40 बजे नगर पंचायत के एमआरएफ सेंटर के कट के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार चारों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बाबूजी को मृत घोषित कर दिया, जबकि करन, राकेश और दिनेश की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में राकेश ने भी दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि मृतक बाबूजी चार दिन पहले चंडीगढ़ से आया था। वह चंडीगढ़ में मजदूरी किया करता था। जबकि मृतक राकेश बबराला के बाबूराम सिंह भई इंटर कॉलेज के 11वीं कक्षा का छात्र था। वह अपने दादाजी को बबराला छोड़ कर अपने गांव जा रहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।