{"_id":"69bfdf69fc3f51037a0ad61f","slug":"video-illegally-sold-liquor-women-block-road-and-create-ruckus-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से बिक रही शराब, महिलाओं ने रोड जाम कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से बिक रही शराब, महिलाओं ने रोड जाम कर किया हंगामा
चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुन्नी में अवैध रूप से शराब की बिक्री के विरोध में रविवार को मोहल्ले की महिलाएं सड़क पर उतर आयीं और जाम लगा दिया। शराब बेचने वाले लोग अपने मकानों पर ताला डाल कर भाग गए। महिलाओं ने ताले तोड़ कर जम कर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का हवाला देकर महिलाओं को शांत कराया और जाम खुलवाया।
मोहल्ला चुन्नी में कई लोग अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। रविवार की सबह करीब 10 बजे महिलाएं सड़क पर उतर आयीं और एकजुट होकर शराब की बिक्री कर रहे लोगोंं के घर पहुंचीं। महिलाओं को आता देख कारोबारी अपने-अपने मकान में ताला डाल कर भाग गए। गुस्साई महिलाओं ने ताले तोड़ कर हंगामा किया और रोड जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए शांत कराया। इसके बाद महिलाएं कोतवाली पहुंचीं और कार्रवाई की मांग की। महिला अनीता, गीता आदि का कहना है कि मोहल्ले में अवैध रूप से शराब बिक रही है। जिससे उनके परिवार के पुरुष सुबह से ही शराब पीने लगते हैं और परिवार के लोगों से मारपीट करते हैं। घर खर्च पर ध्यान नहीं देते।
चुन्नी मोहल्ला में अवैध रूप से बिक रही शराब, महिलाओं ने रोड जाम कर किया हंगामा
कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के मोहल्ला चुन्नी की महिलाओं का कहना है कि पुरुष हर वक्त शराब के नशे में परिवार के लोगों के साथ मारपीट करते हैं। घर के खर्च पर ध्यान नहीं देते। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं ने शराब के अवैध कारोबार को बंद कराने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।