{"_id":"6a8d343c2166aafd3403d358","slug":"video-saharanpur-815-candidates-from-bulandshahr-and-khurja-clear-agniveer-run-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती रैली 2026: बुलंदशहर और खुर्जा के 815 अभ्यर्थी दौड़ में सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती रैली 2026: बुलंदशहर और खुर्जा के 815 अभ्यर्थी दौड़ में सफल
सहारनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में मंगलवार को बुलंदशहर की सदर और खुर्जा तहसील के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सेना के अनुसार, दोनों तहसीलों के 1182 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिनमें 1065 ने दौड़ में भाग लिया और 815 सफल रहे।
दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। भर्ती रैली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मेजर जनरल मनीष कुमार ने लगातार दूसरे दिन भर्ती स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और भर्ती प्रक्रिया की समीक्षा की।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में 13 जिलों के कुल 25,920 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा होनी है। भर्ती प्रक्रिया के अंत में सहारनपुर के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।