फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Panic after fake notes worth Rs 17 crore found in PNB currency chest

यूपी: पीएनबी करंसी चेस्ट में 17 करोड़ के जाली नोट मिलने से हड़कंप, असली निकालकर नकली डाले; एसआईटी जांच शुरू

Tue, 01 Sep 2026 03:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 01 Sep 2026 03:43 AM IST
सार

आशंका है कि जाली नोट करंसी चेस्ट में जमा कराकर उनके बदले असली नोट निकाल लिए गए। सहारनपुर के इस मामले की शुरुआती जांच में करंसी चेस्ट से जुड़े तीन बैंक अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध मिलने के बाद बैंक प्रबंधन ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
UP: Panic after fake notes worth Rs 17 crore found in PNB currency chest
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की करंसी चेस्ट में 17 करोड़ रुपये के जाली नोट मिलने से हड़कंप मच गया है। आशंका है कि जाली नोट करंसी चेस्ट में जमा कराकर उनके बदले असली नोट निकाल लिए गए। सहारनपुर के इस मामले की शुरुआती जांच में करंसी चेस्ट से जुड़े तीन बैंक अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध मिलने के बाद बैंक प्रबंधन ने उन्हें निलंबित कर दिया है। वहीं, करंसी चेस्ट में नोटों की गड्डियां व्यवस्थित करने वाले पार्ट टाइम हाउस कीपर को भी हटा दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। बैंक मुख्यालय की टीम भी जांच कर रही है। जिन अफसरों को निलंबित किया उनमें वरिष्ठ प्रबंधक मंडल कार्यालय रवि कुमार कांसे, करेंसी चेस्ट प्रबंधक सुशील शर्मा और करेंसी चेस्ट खेरा बाजार जगाधरी के प्रबंधक अमित कुमार हैं। पीएनबी के नोडल अधिकारी अरुण कुमार चौबे ने कोतवाली सदर बाजार में तीनों पर केस दर्ज कराया था। जांच में संलिप्तता मिलने पर निलंबित कर दिया गया। सोमवार को डीआईजी अभिषेक सिंह, डीएम अरविंद कुमार चौहान और एसएसपी अभिनंदन सिंह ने सोफिया मार्केट स्थित पीएनबी की करेंसी चेस्ट पहुंचकर रिकॉर्ड जांचे। 
विज्ञापन


पहले 7.4 करोड़...जांच के साथ बढ़ता गया आंकड़ा, कई बैंक मैनेजर रडार पर
शुरुआती जांच में करेंसी चेस्ट से 148 बंडल जाली नोट बरामद हुए थे। हर बंडल में 500 रुपये के एक हजार नोट थे। इस तरह पहले 7.40 करोड़ रुपये के जाली नोट पाए गए थे। जांच आगे बढ़ने पर जाली नोटों की कुल रकम करीब 17 करोड़ पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • करेंसी चेस्ट की सीसीटीवी फुटेज में हाउसकीपर विशाल कुमार गड्डियों से नोट निकालता दिखाई दे रहा है। करेंसी चेस्ट में गड्डियां व्यवस्थित करने का काम उसी के जिम्मे था। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में जाली नोट करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे। असली मुद्रा कहां व किस तरीके से निकाली गई। जांच आगे बढ़्ी तो कई अन्य बैंक अफसरों व शाखा प्रबंधकों की भूमिका भी सामने आ सकती है। 

हरियाणा और उत्तराखंड तक दबिश
नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस हरियाणा, उत्तराखंड और आसपास के जिलों में दबिश दे रही है। दो नामजद बैंक प्रबंधक यमुनानगर के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर मामले में शामिल अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।



डीआईजी बोले-साजिश में कई और हो सकते हैं शामिल
डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम बना दी गई है। जाली नोट की साजिश में कई और नाम सामने आ सकते हैं। जाली नोट का मामला सामने आने के बाद खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसियां किसी भी दिन जिले में डेरा डाल सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed