{"_id":"6836f0975b72f7c62103fd71","slug":"video-huge-fire-broke-out-in-a-cooler-manufacturing-factory-in-saharanpur-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में कूलर बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में कूलर बनाने की फैक्टरी में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी
सहारनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र की बेदी वाली गली स्थित एक कूलर की फैक्टरी में आग लग गई। फैक्टरी में काम कर रहे लोगों ने भागकर जान बचाई, जबकि एक व्यक्ति दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है।
घंटाघर स्थित एसएएम इंटर कॉलेज के सामने बेदी वाली गली है। इस गली में बाइक पार्टस की काफी दुकानें हैं, जिसमें हमेशा भीड़ रहती है। बुधवार को गली में चल रही कूलर की फैक्टरी में अचानक से आग लग गई। भयंकर धुआं उठने लगा। देखते ही देखते हुए धुआं आग में तब्दील हो गया। पता लगने पर दमकल विभाग की टीम पहुंची। कई गाड़ियों से आग बुझाई जा रही है। आसपास के दुकानदारों में दहशत का माहौल रहा। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में काम करने वाले कारीगरों ने बामुश्किल निकलकर जान बचाई। पुरानी चुंगी निवासी वसीम ने तीसरी मंजिल से कूद गया। नीचे गिरने से चोट आई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। आग से लाखों रुपये के कूलर जलकर राख हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।