Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Chhath Puja: With 'Kharna', the rigorous penance of the devotees begins; they will not consume water for 36 hours.

छठ पूजा : खरना संग व्रतियों का कठिन तप शुरू, 36 घंटे तक नहीं ग्रहण करेंगी जल

Sat, 14 Nov 2026 11:27 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 14 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja: With 'Kharna', the rigorous penance of the devotees begins; they will not consume water for 36 hours.
रामपुर। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के दूसरे दिन शहर में खरना पूजन श्रद्धा, भक्ति और परंपरागत उल्लास के साथ समाप्त हुआ। व्रती महिलाओं ने गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का संकल्प लिया। खरना पूजन के साथ ही छठ महापर्व के सबसे कठिन चरण की शुरुआत हो गई। अब व्रती महिलाएं उगते और डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद ही व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन

शनिवार को छठ पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में विशेष तैयारियां देखने को मिलीं। व्रती महिलाओं ने पूजा स्थल की साफ-सफाई कर स्नान के बाद खरना के प्रसाद की तैयारी की। इस दौरान शुद्धता और पवित्रता का विशेष ध्यान रखा गया। परंपरा के अनुसार मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर तैयार की गई। शाम को पूजा के दौरान छठी मैया का स्मरण कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना की गई। पूजा संपन्न होने के बाद महिलाओं ने गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद प्रसाद को परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों में वितरित किया गया। छठ महापर्व में खरना का विशेष धार्मिक महत्व है। नहाय-खाय के साथ शुरू हुए इस चार दिवसीय पर्व में दूसरे दिन खरना पूजन किया जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं दिनभर उपवास रखती हैं और शाम को पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करती हैं। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। इस दौरान व्रती महिलाएं न तो अन्न ग्रहण करती हैं और न ही जल पीती हैं। पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ वे छठी मैया और भगवान सूर्य की उपासना में लीन रहती हैं।
विज्ञापन

-------
आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं
रविवार को छठ महापर्व का तीसरा दिन होगा। इस दिन व्रती महिलाएं पूजा सामग्री, फल, ठेकुआ और अन्य पारंपरिक प्रसाद से सजे सूप और दउरा लेकर घाटों पर पहुंचेंगी। शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की मंगलकामना करेंगी। इसके बाद सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सूर्य को दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन होगा और व्रती महिलाएं पारण कर अपना कठिन निर्जला व्रत पूरा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed