{"_id":"6925c65c9a09c36687006cba","slug":"video-bhagwat-katha-in-shahabad-grand-kalash-yatra-started-2025-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहबाद में भागवत कथा, निकली भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहबाद के मोहल्ला नालापार स्थित चामुंडा मंदिर में चल रही भागवत कथा के अंतिम दिन मंगलवार को श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलशत यात्रा मंदिर से शुरू हुई और रामपुर बस स्टैंड से होती हुई रामगंगा घाट तक पहुंची। इस कलश यात्रा के दौरान डीजे पर गूंज रहे भक्तिमय भजनों पर महिलाएं और पुरुष जमकर थिरकते नजर आए। वातावरण गुलाल की फुहारों और भजनों से गूंज उठा। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को जमकर गुलाल लगाया।जगह-जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। इसी कलश यात्रा में शामिल कलाकारों की प्रस्तुति, लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। कलाकारों द्वारा किए गए धार्मिक नृत्य ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे इस पावन कलश यात्रा में महेंद्र कोहली, वीरपाल कोहली, राजाराम, श्रीराम कोहली, पप्पू कोहली, जितेंद्र कश्यप, जयकिशन कश्यप, विनेश कश्यप, शीला देवी, सर्वेश, सोमवती सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।