{"_id":"6a9b14c86216aa302807c8c4","slug":"last-date-for-iti-admission-applications-extended-to-september-7-rampur-news-c-282-1-rmp1004-179330-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सात सितंबर तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सात सितंबर तक बढ़ी
Sat, 05 Sep 2026 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है।
अब अभ्यर्थी सात सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थियों की कम रुचि और धीमी गति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे उन युवाओं को भी आवेदन का मौका मिलेगा, जो किसी कारणवश निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाए थे।
जिले में पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया के तहत पांच सरकारी आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों की कुल 1451 सीटें उपलब्ध हैं। इसके मुकाबले अब तक महज 450 अभ्यर्थियों ने ही प्रवेश लिया है। बड़ी संख्या में सीटें अभी भी रिक्त हैं। प्रवेश की रफ्तार धीमी होने से विभाग की चिंता बढ़ी हुई है। अधिकारियों के स्तर से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को प्रवेश दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस बार आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने में देरी भी कम प्रवेश का एक प्रमुख कारण मानी जा रही है। प्रक्रिया देर से शुरू होने के कारण विद्यार्थियों को आवेदन और प्रवेश के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। वहीं, बड़ी संख्या में विद्यार्थी अन्य पाठ्यक्रमों और संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने में जुटे रहे।
इसके चलते आईटीआई की सीटों पर अपेक्षित संख्या में प्रवेश नहीं हो सके। अब प्रवेश की रफ्तार बढ़ाने के लिए आवेदन की तिथि आगे बढ़ाई गई है। विभाग को उम्मीद है कि अतिरिक्त समय मिलने से अधिक संख्या में अभ्यर्थी आवेदन करेंगे और रिक्त सीटों को भरने में मदद मिलेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
000
आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख सात सितंबर तक कर दी गई है। इच्छुक छात्र आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। -राजीव कुमार, प्रधानाचार्य, आईटीआई रामपुर