फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   70-year-old man dies after falling from train; body found on tracks.

Rampur News: ट्रेन से गिरकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, ट्रैक पर मिला शव

Sat, 05 Sep 2026 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 05 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
70-year-old man dies after falling from train; body found on tracks.
फिरोजाबाद। रेलवे स्टेशन फिरोजाबाद के अप लाइन पर शुक्रवार को करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। खंभा संख्या 1231/11 के पास ट्रैक पर पड़े शव के सिर में गंभीर चोट के निशान थे। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर मृतक के पास मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड में नाम राम प्रकाश निवासी जटोली, रामपुर दर्ज है। मृतक ने जय गुरुदेव की सदरी पहन रखी थी। हालांकि मोबाइल बंद था। जीआरपी मोबाइल को चार्ज कराकर उसमें दर्ज नंबरों के माध्यम से परिजन से संपर्क करने का प्रयास किया। आधार कार्ड पर दर्ज पते के आधार पर भी परिजन से स्थानीय पुलिस के जरिये संपर्क कर शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए गए। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया ट्रेन से गिरने के कारण सिर में चोट लगने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। परिजन के आने पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed