फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Tempo driver assaulted over moving Bolero in Milak

Rampur News: मिलक में बोलेरो हटाने को लेकर टेंपो चालक से मारपीट

Sat, 05 Sep 2026 12:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 05 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Tempo driver assaulted over moving Bolero in Milak
मिलक। गांव में रास्ते में खड़ी बोलेरो को हटाने के लिए कहने पर हुए विवाद में तीन युवकों ने टेंपो चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव क्योरार निवासी राहुल ने बताया कि वह मंगलवार की शाम सात बजे टेंपो लेकर घर जा रहा था। गांव में रास्ते में आकाश बोलेरो खड़ी किए हुए था। राहुल ने रास्ता देने के लिए बोलेरो हटाने को कहा। आरोप है कि इस बात पर आकाश उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। राहुल ने गाली देने से मना किया तो आकाश ने अपने साथी छोटू और प्रियांशु के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

मारपीट में राहुल को चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे आरोपियों से बचाया। इसके बाद तीनों आरोपी राहुल को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने राहुल का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आकाश, छोटू और प्रियांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed