{"_id":"6a91814170db4dac6d046059","slug":"video-video-rayabral-ma-bhaii-ka-rakha-bthhana-ja-raha-bhana-ka-hathasa-ma-mata-bhataja-gabhara-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रायबरेली में भाई को राखी बांधने जा रही बहन की हादसे में मौत भतीजा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रायबरेली में भाई को राखी बांधने जा रही बहन की हादसे में मौत भतीजा गंभीर
रक्षाबंधन के दिन भाई की कलाई पर राखी बांधने जा रही बहन की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर जा रहा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बांदा बहराइच मार्ग पर शुक्रवार को शोभवापुर गांव के पास हुआ।
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के नंदूखेड़ा ग्वालामऊ मलौना गांव निवासी ज्ञानवती (62) पत्नी रघुनंदन अपने भतीजे मनोज कुमार के साथ बाइक से फतेहपुर स्थित अपने मायके जा रही थीं। उन्हें भाई को राखी बांधनी थी। शोभवापुर गांव के पास तेज रफ्तार बेकाबू चौपहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने दोनों घायलों को अपनी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद ज्ञानवती को मृत घोषित कर दिया। मनोज का उपचार चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।
रक्षाबंधन के दिन जिस बहन के हाथ में भाई की कलाई पर राखी बांधने की उम्मीद थी, उसकी मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। ज्ञानवती की इकलौती बेटी अर्चना का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार के अन्य सदस्यों का भी दुख से बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।