फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   VIDEO: जब भंवरों के आक्रमण से भाग खड़ी हुई थी मुगल सेना... तीन जिलों की सीमा पर सई नदी के किनारे स्थित है भंवरेश्वर मंदिर

VIDEO: जब भंवरों के आक्रमण से भाग खड़ी हुई थी मुगल सेना... तीन जिलों की सीमा पर सई नदी के किनारे स्थित है भंवरेश्वर मंदिर

Sun, 13 Jul 2025 07:40 PM IST
ishwar ashish ishwar ashish
Updated Sun, 13 Jul 2025 07:40 PM IST
VIDEO: जब भंवरों के आक्रमण से भाग खड़ी हुई थी मुगल सेना... तीन जिलों की सीमा पर सई नदी के किनारे स्थित है भंवरेश्वर मंदिर
शुभम मिश्रा, बछरावां (रायबरेली)। सई नदी के किनारे लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली की सीमा पर भवरेश्वर मंदिर है। बताते हैं कि यह मंदिर द्वापर युग का है। सावन में यह मंदिर लोगों का आस्था का बड़ा केंद्र होता है। दूरदराज से लोग मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैंं। मंदिर के पुजारी सुनील बाबा बताते हैं कि सावन के सोमवार को करीब दो लाख से अधिक भक्त भंवरेश्वर शिवलिंग के दर्शन करने आते हैं। सुदौली निवासी महेंद्र कुमार बताते हैं कि लाक्षाग्रह में आग लगने के बाद पांडव हस्तिनापुर से अज्ञातवास में चले गए थे। इस दौरान पांडव घूमते घूमते बछरावां में सई नदी के किनारे पहुंचे था। मां कुंती प्रतिदिन शिव की पूजा करने के पश्चात ही जल गृहण करती थीं। तो ऐसे में सई के किनारे जब पांडव रुके तो मां कुंती की पूजा के लिए भीम ने शिलाखंड से शिवलिंग बनाया और मां कुंती ने उसका पूजन किया। तब पांडवों ने इस मंदिर को भीमेश्वर महादेव का नाम दिया। बताते हैं कि समय गुजरने के साथ यह शिवलिंग मिट्टी के नीचे दब गया। मुगल बादशाह औरंगजेब केे शासनकाल के दौरान एक दिन कुर्री सुदौली स्टेट की गायों में एक गाय महल की गोशाला नहीं लौटी तो उसकी पड़ताल की गई। पता लगा कि गाय एक जगह खड़ी होकर अपने थन से दूध गिरा रही है। यह सभी के लिए हैरतभरा था। तय किया गया कि जगह की खोदाई की जाए। इस पर एक चरवाहा फावड़ा लेकर खोदाई में जुट गया। इसी दौरान किसी पत्थरनुमा चीज से फावड़ा टकराया तो शिवलिंग का ऊपरी हिस्सा अलग हो गया। इस पर खोदाई बंद कर दी गई। वहीं उसी रात तत्कालीन कुर्री सुदौली की महारानी को भगवान शिव ने स्वप्न में आदेश दिया कि मेरा शिवलिंग जो भीम ने स्थापित किया है। उसे निकलवा लो। सुबह होते ही महारानी सई नदी के किनारे पहुंची तो देखा कि एक शिवलिंग मिट्टी में दबा है। उसका एक तरफ का हिस्सा कट गया है। महारानी ने शिवलिंग का जितना हिस्सा जमीन से बाहर आ सकता था, उसके निकलवा कर वहां पर भव्य मंदिर बनवाया। उस दौरान मंदिर का नाम भीमेश्वर रखा गया। जब भीमेश्वर मंदिर की चर्चा फैलने लगी तो बात दिल्ली की गद्दी पर बैठे औरंगजेब तक पहुंची तो वह सेना लेकर बछरावां पहुंचा। इस दौरान उसके सिपाहसलारों ने शिवलिंग को नष्ट करने की कोशिश की। लोग बताते हैं कि करीब 60 फीट तक खोदाई करने के बाद भी शिवलिंग का दूसरा सिरा नहीं मिला। बल्कि सई नदी का पानी ऊपर आने लगा। यह देखकर औरंगजेब भी हैरत में पड़ गया। उसने शिवलिंग में जंजीरें बंधवा कर हाथियों से खिंचवाने का आदेश दिया। मंदिर के पुजारी सुनील बाबा बतातेे हैं कि उस दौरान भक्तों ने रक्षा की गुहार लगाई तो हाथियों ने जैसे ही जोर लगाया। वैसे ही मूर्ति के अगल-बगल से अरबों भंवरे निकल पड़े और फौज पर टूट पड़े। इस पर मुगल फौज भाग खड़ी हुई। इसके बाद औरंगजेब को माफी मांगनी पड़ी और उसने वहां पर मठिया स्थापित की। इस घटना के बाद से मंदिर का नाम भंवरेश्वर पड़ गया। बाद में सुदौली रियासत की ओर से मंदिर के क्षतिग्रस्त हिस्से को बनवाया गया। घाट नहीं छोड़ती सई नदी भंवरेश्वर मंदिर की खासियत यह है कि मंदिर के बगल से सई नदी बहती है और चाहे जितनी गर्मी पड़े, सई नदी का पानी मंदिर के घाट पर कम नहीं होता। इसी कारण यहां पर जाल लगाया है। पानी की गहराई बहुत अधिक है। जबकि सई नदी जिले के अन्य हिस्सों मेंं सूखी पड़ी हैं। यहां पर सई नदी गहरी होने के साथ बहाव में रहती हैं। सावन माह में भक्त सई नदी से पानी लाकर शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ के ठाकुरगंज क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश

13 Jul 2025

लखनऊ के बालू अड्डा चौराहे पर हुई झमाझम बारिश

13 Jul 2025

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पटेल नियोटाउन सोसाइटी में अधूरी सुविधाओं को लेकर हंगामा

13 Jul 2025

अगले दशक में कैंसर के मामले होंगे दोगुने! प्रोफेसर डॉ. श्याम अग्रवाल ने बताए कारण

13 Jul 2025

शोध छात्रा की माैत हो गई और प्रोफेसर कह रहे है- अधिकारी नहीं मिल सकता, वो सोया हुआ है, देखें VIDEO

13 Jul 2025
विज्ञापन

पूर्व सीएम चंद्रभानु गुप्ता की जन्मजयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद उज्ज्वल सिंह ने किया संबोधित

13 Jul 2025

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रभानु गुप्ता की जन्मजयंती पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षामंत्री ने किया संबोधित

13 Jul 2025
विज्ञापन

सूखा पड़ा डीह रजवहा, जलालपुर धई माइनर में सिर्फ तली पर आया पानी; धान रोपाई का काम प्रवाभित

13 Jul 2025

अलीगढ़ के अतरौली में गांव हैवतपुर निकट पलटा मैक्स लोडर, सीओ राजीव द्विवेदी ने दी जानकारी

13 Jul 2025

चंडीगढ़ सेक्टर 10 में सीएलटीए आएटा नेशनल रैंकिंग चैंपियनशिप का आयोजन

13 Jul 2025

Damoh News: आठ दिन से डूबा बरखेरा सिंगौरगढ़ गांव का पुल, ग्रामीणों का बंद हुआ आवागमन

13 Jul 2025

फरीदाबाद के अनंगपुर गांव में प्रशासन की तरफ से की जा रही तोड़फोड़ के विरोध में महापंचायत

13 Jul 2025

Chamba: बिजली लाइनों की मरम्मत व रख-रखाव के कार्य में जुटे कर्मचारी

13 Jul 2025

Mandi: सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने दुर्गम गांव बागा, पंग्लयूर, बाड़ा पहुंचाई आपदा राहत

13 Jul 2025

महोबा में चंद्रावल बांध के खोले गए चार फाटक, केन नदी में छोड़ा पानी; कई गांवों में अलर्ट

13 Jul 2025

Una: वन परिक्षेत्र बंगाणा में 76वां वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

13 Jul 2025

Una: रविवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़, लंबी लाइनों में लगकर किए दर्शन

13 Jul 2025

Meerut: राधा गोविंद पब्लिक स्कूल मेंनॉर्थ इंडिया ओपन स्नूकर प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन

13 Jul 2025

मेरठ के राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएस ई बेडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन

13 Jul 2025

महोबा में बारिश में विरमा नदी का पुल क्षतिग्रस्त, नाले व रपटे उफनाए…छह गांवों का संपर्क कटा

13 Jul 2025

रक्षा मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए महाराणा प्रताप मार्ग पर रोका गया ट्रैफिक, पसरा रहा सन्नाटा

13 Jul 2025

Chamba: चंबा चौगान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

13 Jul 2025

बांदा में खतरे के निशान के एक मीटर ऊपर पहुंची केन नदी

13 Jul 2025

Alwar News: देवनारायण मंदिर तोड़े जाने पर भड़का गुर्जर समाज, जनआक्रोश चरम पर, सरकार पर बरसे नेता प्रतिपक्ष

13 Jul 2025

जीपीएम में चार बच्चों को ट्रैक्टर के इंजन में बैठाकर खेत जा रहा था पिता, पलटने से सभी दबे, एक की हालत गंभीर

पानीपत के आर्य समाज मंदिर में हवन कर रहे आर्य समाज के अनुयायियों पर हमला, पांच घायल

13 Jul 2025

महासमुंद में भगवान हनुमान जी की प्रतिमा चोरी, ग्रामीणों में नाराजगी, पुलिस से की शिकायत

13 Jul 2025

मेरठ में जिला स्तरीय डायरेक्टरेट फुटबॉल टूर्नामेंट में एमपीएस वेदव्यास पुरी ने स्पोर्ट्स स्टेडियम टीम को 2-0 से हराया

13 Jul 2025

Meerut: थापर नगर में भजन प्रस्तुति की गई, गाए भगवान शिव

13 Jul 2025

Meerut: आईएमए में लगा निशुल्क त्वचा रोग चिकित्सा शिविर

13 Jul 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed