{"_id":"6afc63db950dae31de0ac80e","slug":"video-video-gataka-parata-ka-karatab-na-sabka-kaya-acabhata-shabha-yatara-ma-gaja-sa-bl-sa-nahal-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: गतका पार्टी के करतब ने सबको किया अचंभित, शोभा यात्रा में गूंजा सो बोले सो निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: गतका पार्टी के करतब ने सबको किया अचंभित, शोभा यात्रा में गूंजा सो बोले सो निहाल
गुरुनानक देव के 557वें प्रकाश पर्व के पूर्व पर मंगलवार को शहर में भव्य शोभा यात्रा श्रीगुरु ग्रंथ साहिब की सरपरस्ती व पंच प्यारों की अगुवाई में निकाली गई। फिरोज गांधी नगर गुरुद्वारा से शोभा यात्रा प्रारंभ होकर झूले लाल मंदिर, गोरा बाजार से सिविल लाइन होते हुए एचडीएफसी बैंक से होते हुए फिरोज गांधी गुरुद्वारा में संपन्न हुई।
शोभा यात्रा में वारसी बैंड के साथ ,गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम करते चल रहे थे। गतका पार्टी ने अपने अचंभित कार्यक्रम पेश कर मन मोह लिया। पालकी साहेब के आगे आगे पूरे रूट की सड़क की सफाई श्रद्धालु स्त्रियां बच्चे पुरुष धुलाई करते चल रहे थे। साथ ही अलग से महिलाओं, पुरुषों का जत्था कीर्तन करते चल रहा था, जिससे सारा वातावरण भक्तिमय हो चला था। छोटे छोटे बच्चे भी विशेष ड्रेस पहनकर शोभा बढ़ा रहे थे। सिख बच्चों के धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर संगत ने गुरुजी के जयकारे लगाए।
शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा व प्रसाद वितरण, संगत व कई स्वयंसेवी संस्थाओं ने किया। पालकी साहब की विशेष सजावट फूलों व बिजली की झालरों से की गई थी। पूरे रूट की भव्य लाइट से सुशोभित किया गया था। कई धार्मिक व राजनैतिक संगठनों ने शोभा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा, प्रसाद वितरण के साथ किया।
शोभा यात्रा गुरुद्वारा साहेब पहुंचने के उपरांत लंगर का आयोजन भी हुआ,लंगर सोनू गांधी,हरजीत सलूजा के सौजन्य से हुआ उपरांत आतिशबाजी भी हुई। इसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष जोगिंदर सिंह अरोड़ा, अवतार सिंह छाबड़ा, गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष हरमंदर सिंह सलूजा, महामंत्री बलबीर सिंह गांधी, कोषाध्यक्ष गुरमीत सिंह मोंगा, ज्ञानी सुखजीत सिंह, परमजीत सिंह गांधी, गुरजीत सिंह तनेजा, दलजीत सिंह अरोड़ा, अमरीक सिंह अरोड़ा आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।