{"_id":"6afb0808a3b70878330a9236","slug":"raebareli-two-bikes-collide-two-young-men-killed-one-young-woman-injured-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: आपस में टकराईं दो बाइकें, दो युवकों की मौत व युवती घायल, किसी ने नहीं पहना था हेलमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: आपस में टकराईं दो बाइकें, दो युवकों की मौत व युवती घायल, किसी ने नहीं पहना था हेलमेट
Mon, 16 Nov 2026 07:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, अमावां (रायबरेली)
अमर उजाला नेटवर्क, अमावां (रायबरेली)
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:11 PM IST
सार
जोरदार टक्कर से दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, दोनों युवकों की भी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक दोनों युवक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर सोमवार दोपहर छेदी का पुरवा गांव के मोड़ के पास दो बाइकें आपस में टकरा गईं। इससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवती घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहनों की रफ्तार तेज थी इसलिए बाइकें अनियंत्रित होकर आमने-सामने से टकरा गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की खबर सुनकर परिजनों में रोना पिटना मच गया।
विज्ञापन
डीह थाना क्षेत्र के जिलेदार पूर्व कोडी निवासी अमरेश (22) पुत्र बाबूलाल खेती करते थे। अमरेश बाइक से जायस से रायबरेली आ रहे थे। वहीं, अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के सरवन गांव निवासी राममिलन उर्फ सोनू (28) पुत्र सत्यनारायण अपनी बहन कंचन (27) के साथ बाइक से रायबरेली से घर जा रहे थे।
विज्ञापन
दोपहर करीब 12.30 बजे हाईवे पर छेदी का पुरवा गांव के मोड़ के पास बाइकें आपस में टकरा गई। इससे बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। इसमें अमरेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राममिलन और उनकी बहन को जिला अस्पताल रायबरेली पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में राममिलन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी बहन का इलाज चल रहा है। जोरदार टक्कर होने से बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गई। राममिलन में दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे।
विज्ञापन
दिवाली पर्व पर छुट्टी लेकर घर आए थे। बहन के साथ रायबरेली से घरेलू काम निपटाने के बाद घर जा रहे थे। युवकों की मौत की खबर घरों में पहुंची तो परिजन रो पड़े। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हुई है। तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
